इंदिरापुरम अभय खंड 3 में सिध्दीविनायक अपार्टमेंट के पास पार्क सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ

इंदिरापुरम के अभय खंड 3 में सिध्दीविनायक अपार्टमेंट के पास पार्क में पार्क के सुंदरीकरण के लिए मंगलवार के दिन स्थानीय पार्षद हरीश कड़ाकोटी द्वारा नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।

यह पार्क काफी समय से खराब हालत में था अब यहां पर दीवारों पर प्लास्तर, रिपेयर का काम और रंगाई पुताई का काम की शुरुआत आज की गई इस अवसर पर स्थानीय लोगों में मनोज गोयल, एस के सिन्हा,मनोज अग्रवाल, राहुल,शुभ्रा सिंह ,सुदीप्ता राय,सीमा सिंह, सोबन सिंह कड़ाकोटी, दीपिका अग्रवाल तथा अन्य कई लोग मौजूद रहे स्थानीय निवासियों ने महापौर,पार्षद व नगर निगम का धन्यवाद किया एक दूसरे को मिठाई खिलाई पार्षद द्वारा जानकारी दी गई पार्क में ग्रिल लगाने का और गेट लगाने का भी जल्द टेंडर कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *